Delhi SIR Draft List 2026: दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया चल रही है। अगर आपने SIR के दौरान अपना Enumeration Form जमा किया है, तो अब सबसे जरूरी है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद उसमें अपना नाम जरूर चेक करें। चुनाव आयोग ने दिल्ली के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त 2026 को जारी करने का कार्यक्रम रखा है। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक रहेगी और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
दिल्ली SIR ड्राफ्ट लिस्ट कब जारी होगी?
दिल्ली SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पहले 24 अगस्त को जारी होने वाली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद मतदाता अपना नाम और विवरण चेक कर सकेंगे।
अगर ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम सही है तो आपको सामान्य तौर पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन नाम गायब है या नाम, पता अथवा अन्य जानकारी में गलती है तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराना जरूरी होगा।
Delhi SIR Draft Voter List में नाम कैसे चेक करें?
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद आप घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं।
तरीका 1: CEO Delhi वेबसाइट से नाम चेक करें
सबसे पहले Chief Electoral Officer Delhi की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
इसके बाद वेबसाइट पर Electoral Roll / निर्वाचक नामावली या Check Your Name in Electoral Roll से संबंधित विकल्प चुनें।
फिर मांगी गई जानकारी के आधार पर अपना मतदाता विवरण खोजें। दिल्ली CEO की वेबसाइट पर मतदाता विवरण और SIR 2026 से संबंधित जानकारी के लिए अलग सेक्शन उपलब्ध है।
तरीका 2: Voters.eci पोर्टल से जानकारी देखें
- सबसे पहले Election Commission के https://voters.eci.gov.in/ Portal पर जाएं।
- Download Electoral Roll PDF या उपलब्ध संबंधित विकल्प पर जाएं।
- अपना राज्य Delhi चुनें।
- जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- उपलब्ध भाषा का चयन करें।
- अपना Polling Station या मतदान केंद्र खोजें।
- संबंधित Electoral Roll PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपना नाम, EPIC Number या मकान नंबर खोजें।
यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपने बूथ की पूरी मतदाता सूची देखना चाहते हैं।
नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला तो क्या करें?
अगर 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद आपका नाम उसमें नहीं मिलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने Claims and Objections के लिए अलग समय निर्धारित किया है।
दिल्ली में दावे और आपत्तियां 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। इस दौरान पात्र मतदाता अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से जुड़ी गलती के संबंध में दावा/आपत्ति कर सकता है।
नाम शामिल कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्धारित फॉर्म और प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और आपत्ति से जुड़े फॉर्म उपलब्ध हैं।
Delhi SIR Draft List 2026 में नाम चेक करना क्यों जरूरी है?
SIR के बाद मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचना इसलिए जरूरी है ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो। 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद अपना नाम, पता और अन्य मतदाता विवरण जरूर जांचें।
अगर नाम नहीं है या जानकारी गलत है तो 30 सितंबर 2026 की समय सीमा से पहले दावा या आपत्ति दर्ज करें।