News

Azim Premji Scholarship 2026: स्नातक छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, जानें पूरी प्रक्रिया

RTkhabar Add as a preferred source on Google

Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं के बाद कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Azim Premji Scholarship की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह राशि उनकी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि तक, निर्धारित नवीनीकरण प्रक्रिया के अनुसार, मिल सकती है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक भरें जायेंगे है। यानी इच्छुक छात्राओं के पास आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस साल आंध्र प्रदेश और दिल्ली (NCT) को भी पात्र क्षेत्रों में जोड़ा गया है।

Azim Premji Scholarship 2026 क्या है?

Azim Premji Scholarship अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है।

फाउंडेशन के अनुसार यह स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, आय या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती। हालांकि आवेदन करने वाली छात्रा को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं।

Azim Premji Scholarship 2026 में कितने रुपये मिलेंगे?

चयनित छात्राओं को:

  • ₹30,000 प्रति वर्ष
  • पहली स्नातक डिग्री/डिप्लोमा की पूरी अवधि तक
  • अधिकतम ₹1.50 लाख तक
  • राशि का इस्तेमाल ट्यूशन फीस या शिक्षा पूरी करने से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए 3 साल के कोर्स में कुल ₹90,000 और 5 साल के कोर्स में अधिकतम ₹1.50 लाख तक सहायता मिल सकती है।

Azim Premji Scholarship 2026 Eligibility

Azim Premji Scholarship 2026 Eligibility को लेकर कुछ महत्वपूर्ण शर्तें हैं। आवेदन करने से पहले इन्हें जरूर जांच लें।

  1. कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास होना चाहिए।
  2. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया होना चाहिए।
  3. कोर्स की अवधि 2 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. कॉलेज या यूनिवर्सिटी भारत में कहीं भी हो सकती है, बशर्ते वह मान्यता प्राप्त सरकारी या विश्वसनीय निजी संस्थान हो।
  5. यह छात्रा की पहली undergraduate degree या diploma होना चाहिए।

किन छात्राओं को लाभ नहीं मिलेगा?

फाउंडेशन के अनुसार Azim Premji University में 2026-27 या उससे पहले किसी कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राएं पात्र नहीं हैं। इसी तरह Wipro की कुछ स्कॉलरशिप, जैसे Santoor Scholarship, की वर्तमान या पूर्व लाभार्थी भी पात्र नहीं हैं।

Azim Premji Scholarship 2026 Last Date

Azim Premji Scholarship 2026 की Round 1 आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हुई है और 31 अगस्त 2026 को समाप्त होगी। फाउंडेशन ने 2026 cohort के लिए दूसरी आवेदन विंडो 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित की है।

कार्यक्रम तारीख
Round 1 आवेदन शुरू 10 अगस्त 2026
Round 1 अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026
Round 2 10–31 जनवरी 2027
Scholarship राशि ₹30,000 प्रति वर्ष
आवेदन शुल्क ₹0

नोट: Round 2 उन पात्र आवेदकों के लिए अगली आवेदन विंडो है; इसे Round 1 की तारीख बढ़ी हुई न समझें।

अजीज प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज 

आवेदन करते समय छात्रा को ऑनलाइन कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक का पहला पेज या पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • कॉलेज एडमिशन का प्रमाण

कॉलेज एडमिशन के प्रमाण के रूप में Bonafide Certificate या Tuition Fee Receipt स्वीकार की जाती है। इसमें छात्रा का नाम, कॉलेज, डिग्री/कोर्स, अध्ययन वर्ष और संबंधित तारीख जैसी जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।

Documents के लिए जरूरी नियम

फाउंडेशन के अनुसार दस्तावेज स्पष्ट, रंगीन और बिना एडिट किए हुए होने चाहिए। आवेदन में केवल PDF, PNG या JPG फाइल स्वीकार की जाती है और फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

Azim Premji Scholarship Apply Online 

अब जानते हैं Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया।

  1. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Azim Premji Scholarship 2026-27” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां दर्ज करके पंजीकरण करें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रति अपलोड करें।
  5. फॉर्म की जांच करें और अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर दें।

Azim Premji Scholarship 2026 12वीं के बाद उच्च शिक्षा शुरू करने वाली छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता का अवसर है। पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रति वर्ष मिलेंगे और यह सहायता उनकी पहली undergraduate degree या diploma की पूरी अवधि तक जारी रह सकती है,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इस स्कॉलरशिप आवेदन के किसी भी चरण में कोई फीस/शुल्क नहीं लिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।

जायदा जानकारी के लिए आप अजीज प्रेमजी स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते है।

RTkhabar

RTkhabar

मैं RTkhabar, RTKhabar का Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैंने BA तक की पढ़ाई की है। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। 2015 से मैं ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। खाली समय में मुझे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। For Contact : nagaurtimess@gmail.com

लेटेस्ट खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं

हमारे न्यूजलेटर के लिए साइनअप करें और रोजाना अपडेट पाएं

हमें फॉलो करें

नेविगेशन मेनू