केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने वर्ष 2027 के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस संबंध में 16 जुलाई 2026 को कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) संख्या 12/2/2023-JCA जारी किया गया है। इस अधिसूचना में वर्ष 2027 के लिए 17 अनिवार्य (Gazetted) छुट्टियों और 24 प्रतिबंधित (Restricted) छुट्टियों की सूची जारी की गई है।
DoPT के अनुसार यह अवकाश सूची देशभर के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, मंत्रालयों और विभागों में लागू होगी। अधिसूचना पर कार्मिक नीति अनुभाग के निदेशक के हस्ताक्षर भी हैं। कर्मचारियों को पूरे वर्ष की छुट्टियों की जानकारी पहले से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कैलेंडर जारी किया गया है।
दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए अलग व्यवस्था
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में 17 अनिवार्य राजपत्रित छुट्टियों का पालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची में से अपनी सुविधा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दो वैकल्पिक छुट्टियां चुनने की अनुमति होगी।
वहीं, दिल्ली के बाहर स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में संबंधित राज्य की Central Government Employees Welfare Coordination Committee (CGEWCC) स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के आधार पर छुट्टियों की सूची निर्धारित करेगी।
Gazetted Holidays List 2027

DoPT द्वारा जारी सूची के अनुसार वर्ष 2027 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को निम्नलिखित 17 अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी—
- गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
- ईद-उल-फितर – 10 मार्च
- होली – 23 मार्च
- गुड फ्राइडे – 26 मार्च
- राम नवमी – 15 अप्रैल
- महावीर जयंती – 19 अप्रैल
- ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 17 मई
- बुद्ध पूर्णिमा – 20 मई
- मोहर्रम – 16 जून
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
- ईद-ए-मिलाद – 15 अगस्त
- जन्माष्टमी – 25 अगस्त
- महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
- दशहरा – 9 अक्टूबर
- दीपावली – 29 अक्टूबर
- गुरु नानक जयंती – 14 नवंबर
- क्रिसमस – 25 दिसंबर
Restricted Holidays List 2027
राजपत्रित छुट्टियों के अलावा Restricted Holidays की सूची भी जारी की है। इसमें नव वर्ष, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, गुड़ी पड़वा, वैशाखी, रथ यात्रा, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, ओणम, करवा चौथ, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और क्रिसमस ईव सहित कई प्रमुख पर्व शामिल हैं।
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी इस सूची में से अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार दो वैकल्पिक अवकाश ले सकेंगे।
कर्मचारियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह कैलेंडर?
हर वर्ष जारी होने वाला यह अवकाश कैलेंडर कर्मचारियों को पहले से छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करता है। इसके आधार पर विभिन्न मंत्रालय और सरकारी विभाग भी अपने प्रशासनिक कार्यों की योजना तैयार करते हैं। जिन कर्मचारियों को यात्रा, पारिवारिक कार्यक्रम या अन्य कार्यों के लिए छुट्टियों की आवश्यकता होती है, उनके लिए यह सूची काफी उपयोगी साबित होती है।
ध्यान रखें यह बात
DoPT ने स्पष्ट किया है कि ईद, बकरीद, मोहर्रम और अन्य इस्लामिक त्योहारों की तिथियां चंद्रमा के दर्शन पर निर्भर करती हैं। यदि इन त्योहारों की तिथियों में बदलाव होता है, तो विभाग अलग से संशोधित अधिसूचना जारी करेगा।
यदि आप केंद्रीय सरकार के कर्मचारी हैं, तो Central Government Holidays List 2027 आपके लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें पूरे वर्ष की राजपत्रित और प्रतिबंधित छुट्टियों की जानकारी दी गई है। कर्मचारी विस्तृत आदेश और आधिकारिक अवकाश कैलेंडर DoPT की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।