Rajasthan

VB GRAM G (NREGA) Rajasthan Job Card List 2026: राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट में नाम ऐसे देखें

RTkhabar 14 बार देखा गया

राजस्थान के ग्रामीण परिवार अब VB GRAM G (NREGA) Rajasthan Job Card List 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि आपने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है या पहले से मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम, जॉब कार्ड नंबर और अन्य जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

VB GRAM G के नए पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के अनुसार जॉब कार्ड सूची देखने की सुविधा दी जाती है। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड

नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी अधिनियम) एक्ट केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है, जिसे अब VB-G RAM G (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के नाम से गारंटी अधिनियम’ (MGNREGA / VB-G RAM G) के तहत जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज (Official Document) है।

यह कार्ड राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार का कानूनी अधिकार प्रदान करता है।

VB GRAM G Rajasthan Job Card List 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम VB GRAM G (NREGA)
राज्य राजस्थान
आर्टिकल Rajasthan Job Card List 2026
वर्ष 2026
लाभार्थी ग्रामीण परिवार
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल vbgramg.dord.gov.in

Nrega Rajasthan Job Card List 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप राजस्थान की जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले VB GRAM G की आधिकारिक वेबसाइट vbgramg.dord.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Quick Access या Job Card List से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan (राजस्थान) राज्य का चयन करें।

इसके बाद अपना—

  • जिला (District)
  • ब्लॉक (Block)
  • ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)
  • गांव (Village)
  • अब View List या Search बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Rajasthan Job Card List 2026 खुल जाएगी।
  • अब सूची में अपना नाम, जॉब कार्ड नंबर और परिवार की जानकारी देख सकते हैं।

Nrega Rajasthan Job Card Number कैसे देखें?

यदि आपको अपना जॉब कार्ड नंबर याद नहीं है, तो Job Card List खुलने के बाद अपने नाम के सामने दिए गए Job Card Number पर क्लिक करें। वहां से आप जॉब कार्ड का पूरा विवरण देख सकते हैं।

Rajasthan Job Card Payment Status कैसे चेक करें?

यदि आपने मनरेगा के अंतर्गत कार्य किया है, तो भुगतान की स्थिति देखने के लिए—

  1. VB GRAM G पोर्टल खोलें।
  2. Payment Status विकल्प चुनें।
  3. राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
  4. अपना जॉब कार्ड नंबर दर्ज करें।
  5. अब आपके भुगतान का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Rajasthan NREGA Attendance (हाजरी) कैसे देखें?

मनरेगा के अंतर्गत दर्ज हाजरी देखने के लिए—

  • पोर्टल पर जाएं।
  • Attendance / Muster Roll विकल्प चुनें।
  • जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • संबंधित कार्य (Work) का चयन करें।
  • आपकी हाजरी और कार्य दिवस की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Job Card List में कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

  • जॉब कार्ड नंबर
  • लाभार्थी का नाम
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • ग्राम पंचायत
  • ब्लॉक
  • जिला
  • कार्य दिवस
  • भुगतान की स्थिति

यदि आप VB GRAM G (NREGA) Rajasthan Job Card List 2026 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके आप जॉब कार्ड सूची, जॉब कार्ड नंबर, हाजरी और भुगतान से संबंधित उपलब्ध जानकारी आसानी से देख सकते हैं। किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें।

RTkhabar

RTkhabar

मैं RTkhabar, RTKhabar का Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैंने BA तक की पढ़ाई की है। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। 2015 से मैं ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। खाली समय में मुझे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। For Contact : nagaurtimess@gmail.com

लेटेस्ट खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं

हमारे न्यूजलेटर के लिए साइनअप करें और रोजाना अपडेट पाएं

हमें फॉलो करें

नेविगेशन मेनू